Hyderabad News: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर तो रिकॉर्ड तोड़ रही है, लेकिन हैदराबाद के एक मल्टीप्लेक्स में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान जबरदस्त बवाल खड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बीच बचाव के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। मामला एक ही स्क्रीन पर हिंदी और तेलुगु, दोनों भाषाओं के टिकट बेचे जाने से शुरू हुआ, जिसने देखते ही देखते हंगामे का रूप ले लिया।
एक ही शो, दो भाषाएं: थिएटर की बड़ी लापरवाही
यह घटना हैदराबाद के नेक्स्ट गैलेरिया मॉल स्थित PVR थिएटर की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, टिकट बुकिंग ऐप पर एक ही शो के लिए हिंदी और तेलुगु दोनों वर्जन के विकल्प मौजूद थे।
https://www.instagram.com/reel/DWHxwXOE8Mp/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
दर्शकों ने अपनी पसंद के अनुसार टिकट बुक किए, लेकिन जब फिल्म शुरू हुई तो भाषा को लेकर दर्शकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। तेलुगु भाषी दर्शक मांग कर रहे थे कि फिल्म स्थानीय भाषा में दिखाई जाए क्योंकि उन्होंने इसके लिए भुगतान किया है, वहीं हिंदी भाषी दर्शक फिल्म को मूल भाषा में देखने पर अड़े थे। हंगामे के बीच जब ‘कॉकटेल 2’ का प्रोमो चला, तो विवाद और गहरा गया। एक महिला दर्शक ने आरोप लगाया कि थिएटर स्टाफ ने तकनीकी गड़बड़ी के बावजूद शो जारी रखा।
पुलिस की एंट्री और दर्शकों की नाराजगी
