इंदौर में भीषण गर्मी : कलेक्टर ने बदला स्कूलों का समय, अब 12 बजे तक ही लगेंगे क्लास

Indore News: मध्यप्रदेश के मालवा क्षेत्र में सूरज के तीखे तेवर और बढ़ती उमस ने जनजीवन प्रभावित करना शुरू कर दिया है। इंदौर में पड़ रही भीषण गर्मी और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर शिवम शर्मा ने आदेश जारी कर नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदल दिया है।

naidunia_image

नया समय और नियम:
  • स्कूल: अब सभी निजी और सरकारी स्कूल सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही संचालित होंगे।
  • आंगनबाड़ी: जिले की सभी आंगनबाड़ियों का समय सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
  • परीक्षाएं: बोर्ड और स्थानीय परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिन और रात दोनों के तापमान में सामान्य से अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। दोपहर की तपिश और लू (Heat wave) के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने यह एहतियाती कदम उठाया है ताकि बच्चों को डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक से बचाया जा सके।