इंदौर में अद्भुत वास्तुकला और उन्नत संरचना प्रौद्योगिकी पर आज होगी पैनल चर्चा

Indore News :  सुदृढ़ संरचना और गुणवत्तापूर्ण सामग्री ही सुंदर और सुरक्षित वास्तुकला की असली रीढ़ हैं, और घर निर्माण करते समय – उचित प्लानिंग, प्रमाणित टी एम टी सरिया, सही गुणवत्ता का कंक्रीट, नियमित साइट सुपरविजन जैसे बिंदुओं को अनिवार्य रूप से अपनाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों तक निर्माण सुरक्षित रहे।
इसी को ध्यान में रखते हुए “वंडरस आर्किटेक्चर थ्रू एडवांस्ड स्ट्रक्चरल टेक्नोलॉजीज़” विषय पर एक महत्वपूर्ण पैनल चर्चा शनिवार, 13 दिसंबर को होटल रेडिसन रेड में आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में देश के प्रमुख आर्किटेक्ट्स और स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स आधुनिक निर्माण, इनोवेशन और बिल्डिंग सेफ़्टी पर अपने अनुभव साझा करेंगे।
कार्यक्रम के बारे में बताते हुए इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ आर्किटेक्ट्स, इंदौर सेंटर की मानद सचिव आर्किटेक्ट स्नेहल सोनटक्के ने कहा: “इंदौर अब एक मेट्रो शहर के रूप में विकसित हो रहा है, जहाँ इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से बदलाव आ रहे हैं। हमारा उद्देश्य केवल इमारतें खड़ी करना नहीं, बल्कि ‘वंडरस आर्किटेक्चर’ का निर्माण करना है जो सौंदर्य और सुरक्षा का बेहतरीन संतुलन हो।
अक्सर घर बनाते समय लोग बाहरी सुंदरता पर ध्यान देते हैं, लेकिन उसकी ‘स्ट्रक्चरल हेल्थ’ को नजरअंदाज कर देते हैं। इस पैनल चर्चा के माध्यम से हम आर्किटेक्ट्स और स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स को एक मंच पर ला रहे हैं ताकि वे अत्याधुनिक तकनीकों और सही मटीरियल के चयन पर अपने अनुभव साझा कर सकें।
यह चर्चा न केवल पेशेवरों के लिए बल्कि अपना घर बना रहे आम नागरिकों के लिए भी एक मार्गदर्शिका साबित होगी, ताकि आने वाली पीढ़ियों को हम सुरक्षित छत दे सकें।”
इंदौर डेवलपमेंट अथॉरिटी के डॉ. परीक्षित संजयराव झाड़े (सीईओ आईएएस), की मुख्य आतिथ्य में होने वाली इस परिचर्चा में आर्किटेक्ट मनोज श्रीमाल (मानद सचिव, इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ आर्किटेक्ट्स, मध्यप्रदेश चैप्टर), इंजीनियर संजय कुमार जैन (पूर्व वरिष्ठ अधीक्षक इंजीनियर, NFC–DAE हैदराबाद), इंजीनियर डी. एस. परिहार (मानद सचिव, एसोसिएशन ऑफ कंसलटींग सिवल इंजीनियर्स एवं एसोसिएशन ऑफ स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स, इंदौर) और इंजीनियर दीपक एस शाह (कंसल्टिंग इंजीनियर और स्ट्रक्चरल डिज़ाइनर) पैनलिस्ट होंगे और मॉडरेशन इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ आर्किटेक्ट्स, इंदौर सेंटर की मानद सचिव आर्किटेक्ट स्नेहल सोनटक्के करेंगी।
कार्यक्रम के प्रायोजक गोयल टीएमटी के मध्यप्रदेश के सेल्स हेड अश्वनी रावत एवं मध्यप्रदेश के डिस्ट्रीब्यूटर श्री नीरज वर्मा आर्किटेक्ट्स और स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स को अपने उत्पादों की गुणवत्ता के बारे में प्रेज़न्टैशन देंगे।
कार्यक्रम के प्रायोजन और गुणवत्ता पर बात करते हुए गोयल टीएमटी के मध्यप्रदेश के सेल्स हेड श्री अश्वनी रावत ने कहा: “एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण मजबूत नींव और सुरक्षित घरों से शुरू होता है। ‘वंडरस आर्किटेक्चर’ की कल्पना तब तक अधूरी है जब तक उसमें उपयोग की गई सामग्री—विशेषकर अच्छा टीएमटी बार/सरिया और कंक्रीट—सर्वोत्तम गुणवत्ता की न हो।
हमारा मानना है कि घर बनाना जीवन का सबसे बड़ा निवेश है। हम इस पैनल चर्चा का समर्थन कर रहे हैं ताकि आधुनिक स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री के महत्व को जन-जन तक पहुँचाया जा सके। चूंकि गोयल टी एम टी कंपनी एक इंटिग्रेटेड स्टील प्लांट में बना है, और इसके फायदे सभी जानते हैं, हम चाहते हैं कि इंदौर का हर निर्माण भूकंप रोधी और समय की कसौटी पर खरा उतरने वाला हो।”
मध्य प्रदेश में गोयल टीएमटी के डिस्ट्रीब्यूटर श्री नीरज वर्मा ने बताया कि जहाँ अधिकांश कंपनियाँ स्क्रैप मटेरियल को पिघलाकर टीएमटी बार्स तैयार करती हैं, वहीं गोयल टीएमटी एक इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट है जो अपने खुद के आयरन ओर माइंस से सीधे कच्चा माल प्राप्त करता है। यह प्रक्रिया न केवल उत्पादन की गुणवत्ता को सुनिश्चित करती है, बल्कि प्रत्येक चरण पर सटीक नियंत्रण भी बनाए रखती है।
मजबूत घर का आधार केवल ईंट-पत्थर नहीं, बल्कि सही टीम और सही योजना है। भवन की असली सुरक्षा तब सुनिश्चित होती है जब गुणवत्ता वाली सामग्री का चयन हो और हर चरण पर तकनीकी निगरानी की जाए। यही संयोजन घर को टिकाऊ, सुरक्षित और विश्वासयोग्य बनाता है।