Valentine’s Day Special: प्यार का इजहार अब और भी फिल्मी और क्रिएटिव होने वाला है! वैलेंटाइन डे के खास मौके पर मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) ने अपने करोड़ों यूजर्स को एक खास तोहफा दिया है। कंपनी ने ऐप पर कई ‘लिमिटेड एडिशन’ फीचर्स रोल आउट किए हैं, जो आपकी रील्स, स्टोरीज और चैट्स को पूरी तरह से रोमांटिक वाइब में बदल देंगे।
ध्यान देने वाली बात यह है कि ये फीचर्स केवल 12 फरवरी से 16 फरवरी तक ही उपलब्ध रहेंगे, यानी आपके पास अपने पार्टनर या दोस्तों को इम्प्रेस करने के लिए बस कुछ ही दिनों का समय है।
इंस्टाग्राम पर क्या है नया?
इंस्टाग्राम ने अपनी स्टोरीज और रील्स को नया लुक देने के लिए कई बदलाव किए हैं:
सीक्रेट फ्रेजेज (Secret Phrases): यह इस अपडेट का सबसे मजेदार हिस्सा है। अगर आप किसी की स्टोरी पर खास रोमांटिक शब्दों (कीवर्ड्स) के साथ कमेंट करते हैं, तो स्क्रीन पर स्पेशल एनिमेशन और थीम्स उभर कर आएंगी।
लव-थीम स्टिकर्स और फोंट्स: कंपनी ने नए टेक्स्ट इफेक्ट्स और लव-थीम वाले स्टिकर्स फ्रेम लॉन्च किए हैं। अब आप अपनी फोटो को रोमांटिक फ्रेम में सजाकर पोस्ट कर सकते हैं।
नोट्स का मेकओवर: आपके इंस्टाग्राम नोट्स अब बोरिंग नहीं रहेंगे। इसमें वैलेंटाइन थीम वाले ‘हिंट टेक्स्ट’ जोड़ने की सुविधा दी गई है, जिससे आप बिना कुछ कहे अपनी भावनाओं का संकेत दे सकते हैं।
कस्टम मेंशन स्टिकर्स: पार्टनर को मेंशन करना अब और भी अट्रैक्टिव होगा। नए कस्टम स्टोरी मेंशन स्टिकर्स को खास तौर पर कपल गोल्स के लिए डिजाइन किया गया है।
Edit ऐप में भी बड़े बदलाव
सिर्फ इंस्टाग्राम ही नहीं, क्रिएटर-फोकस्ड ‘Edit’ ऐप में भी नए अपडेट्स आए हैं। अब वीडियो एडिटिंग के दौरान यूजर्स हार्प म्यूजिक और हार्टबीट साउंड जैसे इफेक्ट्स जोड़ सकते हैं। साथ ही, टेक्स्ट प्रीसेट और फोंट्स को भी वैलेंटाइन डे के हिसाब से अपडेट किया गया है।
एक और तकनीकी बदलाव स्पीड कंट्रोल में किया गया है। अब यूजर्स किसी क्लिप को 100 गुना तक तेज (100x Speed) कर सकते हैं, जिससे वीडियो में एक हाई-एनर्जी और ड्रामेटिक टच जोड़ा जा सके।
इंस्टाग्राम का यह कदम यूजर्स को ऐप पर अधिक समय बिताने और अपनी पर्सनल लाइफ को क्रिएटिव तरीके से शेयर करने के लिए प्रेरित करेगा। अगर आप भी इस वैलेंटाइन डे अपनी डिजिटल मौजूदगी को यादगार बनाना चाहते हैं, तो इन फीचर्स का इस्तेमाल 16 फरवरी से पहले जरूर कर लें।