Skip to content
स्वतंत्र समय – Hindi News Paper from Madhya Pradesh
  • देश
  • मनोरंजन
  • ePaper
  • मध्यप्रदेश
  • जबलपुर
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • टेक न्यूज
  • Featured
  • अशोकनगर
  • हरदा

भिलाई में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 14 म्यूल खाताधारक और एजेंट गिरफ्तार

October 6, 2026 by Editor

भिलाई.

साइबर ठगी और कमीशन के खेल से जुड़े वित्तीय नेटवर्क पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने 14 म्यूल खाता धारको और एजेंट पर शिकंजा कसने का प्रयास किया है। साइबर ठगी की रकम के लेन-देन, हस्तांतरण के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने का पहले लिस्ट तैयार किया। उसके बाद कार्रवाई की है।

एएसपी मणीशंकर चंद्रा ने बताया कि बैंक खातों के विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर खातों में लाखों रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन सामने आई। 2,000 से 15,000 तक के कमीशन के लालच में बैंक खाते, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, सिम कार्ड उपलब्ध कराए जाते थे। इस दौरान थाना छावनी, नेवई, भिलाई नगर पुलिस, एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में दबिश दी गई। जिसमें एचएसीएल कॉलोनी, शिवपारा, स्टेशन मरोदा, नेवई निवासी चिरंजीवी कुमार, कृष्णा टॉकीज रोड, शक्ति विहार, नेवई शिखर चौधरी, ग्राम रिसामा, अंडा इन्द्र प्रकाश गुप्ता, शंकर नगर, मोहन नगर सागर तेलगोटे, वार्ड 7, चटाईशीट, अहिवारा, हाल में वार्ड 9, साईं नगर, उतई भानुप्रताप सिंह, सेक्टर-4, सड़क 27, क्वार्टर 10-ए विजेन्द्र शर्मा, पांच रास्ता, आनंद चौक, सुपेला नवीन राठौर, आर्य नगर, कोहका स्मृति नगर घनश्याम साहू, एलआईजी 2-2089, हाउसिंग बोर्ड शुभम जासवाल, अस्पताल सेक्टर, सड़क 7, ब्लॉक नंबर नंबर 3, कमरा नंबर 16 शुभम कलेत, ग्राम बेलौदी, चौकी जेवरा सिरसा खिलेन्द्र कुमार देशमुख, ग्राम बेलौदी, चौकी जेवरा सिरसा हरिओम देवांगन, कोडियाडीह, ग्राम भेडसार, चौकी नगपुरा, पुलगांव पोषण लाल देशमुख, न्यू कृष्णा नगर, सुपेला कविता खापर्डे को पकड़ा गया। इनके पास से पुलिस ने बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, मोबाइल सिम कार्ड, मोबाइल फोन, अन्य संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए है।

Tags Mule Account
© 2026 Swatantra Samay • Powered by Parshva Web Solutions

Privacy Policy

Terms

Contact