महाकाल मंदिर पहुंचे मनीष मल्होत्रा और सुनंदा शर्मा: पहली बार दर्शन कर अभिभूत हुए कलाकार

Ujjain: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में शनिवार को बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और पंजाबी पार्श्व गायिका सुनंदा शर्मा ने बाबा महाकाल के दरबार में मत्था टेका। दोनों ने नंदी हॉल से भगवान महाकाल के दर्शन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
पहली बार बाबा के दरबार में मनीष
इंदौर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए मनीष मल्होत्रा ने विशेष रूप से उज्जैन का रुख किया। उन्होंने चांदी द्वार तक जाकर बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की। पहली बार महाकाल के दर्शन करने के बाद मनीष ने मीडिया से चर्चा के दौरान भावुक होकर कहा, “इंदौर आने का प्लान बना तो सबसे पहले महाकाल के दर्शन की इच्छा हुई। यहाँ आकर जो शांति मिली है, वह अद्भुत है। बाबा की कृपा रही तो मैं बार-बार यहाँ आना चाहूँगा।”

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए।

सुनंदा ने टीम के साथ की शिव भक्ति
वहीं, मशहूर गायिका सुनंदा शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ दर्शन करने पहुँचीं। सुनंदा नंदी हॉल में काफी समय तक शिव जाप में मग्न नजर आई। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह उनका दूसरा मौका है जब वे महाकाल के द्वार आई हैं। उन्होंने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यहाँ का हर अनुभव दिव्य होता है और वे हर भक्त की तरह यहाँ आकर खुद को धन्य महसूस कर रही हैं।
मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दोनों हस्तियों का सम्मान किया गया। बता दें कि इन दिनों उज्जैन में लगातार फिल्मी सितारों और वीआईपी (VIP) मूवमेंट का सिलसिला बना हुआ है।