इंदौर। भीषण गर्मी के चलते शहर में जलापूर्ति की स्थिति का जायजा लेने के लिए पुष्यमित्र भार्गव जल नियंत्रण कक्ष बिजलपुर पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ अभिषेक शर्मा ‘बबलू’, निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, अपर आयुक्त आशीष पाठक एवं जलप्रदाय विभाग से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि पूरा अमला, प्रत्येक कर्मचारी और सभी पार्षद जनता को राहत पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुबह अधिकारियों के साथ कंट्रोल रूम से एक-एक टंकी की मॉनिटरिंग की गई और जहां आवश्यकता है वहां टैंकरों के माध्यम से पानी सप्लाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि जहां-जहां से पानी की मांग और शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वहां निगम की टीम लगातार पानी पहुंचाने में जुटी हुई है। महापौर ने स्वीकार किया कि हजारों की संख्या में कुछ स्थानों पर बोरिंग भीषण गर्मी से सूखे है लेकिन इंदौर नगर निगम की टीम और सभी पार्षद लगातार जनता के बीच रहकर स्थिति को सामान्य बनाने में लगे हुए ।