इंदौर। नगर निगम में इलेक्ट्रिकल वाहनों के प्रयोग को बढ़ाने के लिए एमआईसी मेंबर राजेश उदावत ने महापौर को पत्र लिख कर इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग नगर निगम में अनिवार्य रूप से लागू करने को लेकर महापौर को अवगत कराया है। योजना एंव सूचना प्रौधोगिकी विभाग के प्रभारी राजेश उदावत ने पत्र लिखा है कि –
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संकट को देखते हुए बढ़ते तेल संकट को लेकर देशहित में 08 बड़े संकल्प लेते हुए अपील की गई है कि पेट्रोल डीजल एंव गैस का कम और जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करें पीएम मोदी के मंसाअनुरूप इलेक्ट्रिक गाडियों को बढ़ावा देने एंव उनका ज्यादा इस्तेमाल करने का संकल्प लिया गया है। जिसको देखते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी नगर निगम में सभी को इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करने की अनिवार्यता करें
अनिवार्य रूप से किया जाए लागू
इनका कहना है कि नगर निगम का हर एक अधिकारी और कर्मचारी अब इलेक्ट्रिक वाहन का ही प्रयोग करें इसके साथ ही निगम के अन्य कार्यो ले लिए प्रय़ोग किए जाने वाले वाहन भी इलेक्ट्रिकल हो। इससे पेट्रोल-डीजल की खपत घटाई जा सकती है। इसके साथ ही पूरे देश में इंदौर नगर निगम को पहली इलेक्ट्रिकल वाहन प्रयोग करने वाली नगर निगम भी बनाया जा सकता है।
फ्राय-डे पर रखे नो कार डे
पत्र के मिलने के बाद जहां महापौर ने इसे अच्छा सुझाव बताते हुए इसे लागू करने पर मंथन करने की बात कही है। यहीं बता दे कि महापौर इलेक्ट्रिकल कार का ही प्रयोग करते है। इसके साथ ही पत्र लिखने वाले एमआईसी मेंबर राजेश उदावत ने तो अपने वार्ड में भी इलेक्ट्रिकल टू-व्हीलर से ही भ्रमण करते है। महापौर का कहना है कि आज के समय की आवश्यकता को देखते हुए हमें प्रत्येक फ्राय-डे को नो कार डे आवश्य़क रूप से मनाना चाहिए। आम जनता को भी इसके लिए जनजागरूकता की आवश्यकता है।