Oakley Meta Vanguard Smart Glass : Meta और Oakley ने मिलकर भारत में नया Oakley Meta Vanguard स्मार्ट ग्लास पेश किया है, जिसे खास तौर पर एथलीट्स और आउटडोर एक्टिविटी पसंद करने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। यह Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लास का स्पोर्ट्स-फोकस्ड एडवांस वर्जन माना जा रहा है। इस स्मार्ट ग्लास की मदद से यूजर बिना फोन निकाले फोटो क्लिक कर सकते हैं, वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, कॉल अटेंड कर सकते हैं और AI असिस्टेंट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
कीमत, वेरिएंट और भारत में उपलब्धता
भारत में Oakley Meta Vanguard की शुरुआती कीमत 52,300 रुपये रखी गई है। यह स्मार्ट ग्लास Sunglass Hut, LensCrafters और अन्य प्रमुख ऑप्टिकल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसे चार अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिनमें अलग-अलग Prizm लेंस का विकल्प दिया गया है। यूजर्स को Black और White फ्रेम के साथ Prizm 24K, Prizm Black, Prizm Road और Prizm Sapphire जैसे प्रीमियम लेंस ऑप्शन मिलते हैं।
स्पोर्ट्स-फ्रेंडली डिजाइन और मजबूत बॉडी
Oakley Meta Vanguard को हाई-इंटेंसिटी स्पोर्ट्स, साइक्लिंग और आउटडोर एक्टिविटीज को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसका रैपअराउंड डिजाइन आंखों को ज्यादा कवरेज और सुरक्षा देता है। करीब 66 ग्राम वजन होने के कारण इसे लंबे समय तक पहनना आरामदायक रहता है। इसे IP67 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहता है। Oakley की Prizm लेंस टेक्नोलॉजी धूप, धूल और हवा के प्रभाव को कम कर बेहतर विजिबिलिटी देती है।
कैमरा, ऑडियो और कंट्रोल फीचर्स
इस स्मार्ट ग्लास में बीच में लगा 12 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है, जो 122 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ फर्स्ट-पर्सन व्यू रिकॉर्डिंग करता है। यूजर 1080p रिजोल्यूशन में 30fps पर 5 मिनट तक और 60fps पर 3 मिनट तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। सीमित समय के लिए 3K रिकॉर्डिंग भी संभव है। रिकॉर्ड किए गए वीडियो Facebook और Instagram जैसे Meta प्लेटफॉर्म पर सीधे शेयर किए जा सकते हैं।
ऑडियो के लिए इसमें ओपन-ईयर स्पीकर्स और पांच माइक्रोफोन दिए गए हैं। साथ ही कैमरा और मोड कंट्रोल के लिए नया एक्शन बटन और कस्टम बटन भी मौजूद है।
Meta AI, हिंदी सपोर्ट और स्मार्ट फीचर्स
Oakley Meta Vanguard में Meta AI का इंटीग्रेशन दिया गया है, जिसे “Hey Meta AI” कहकर एक्टिव किया जा सकता है। यूजर वॉयस कमांड से गाने पहचान सकते हैं, सवाल पूछ सकते हैं, मैसेज सुन सकते हैं और मीडिया कंट्रोल कर सकते हैं। भारत को ध्यान में रखते हुए इसमें हिंदी भाषा सपोर्ट, हिंदी वॉयस इंटरैक्शन और UPI Lite से जुड़े फीचर्स भी जोड़े गए हैं। खास बात यह है कि AI वॉयस ऑप्शन में दीपिका पादुकोण की आवाज भी शामिल की गई है।
कनेक्टिविटी, स्टोरेज और बैटरी
कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्ट ग्लास में Bluetooth 5.3 और Wi-Fi 6E सपोर्ट मिलता है। इसमें 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कंपनी के मुताबिक, सामान्य उपयोग में इसकी बैटरी लाइफ करीब 9 घंटे रहती है, जबकि चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी बैकअप 36 घंटे तक पहुंच जाता है।