26 साल में 92 रूपए प्रतिलीटर बढ़ गए पेट्रोल के दाम, मंहगाई ने तोड़ी आम आदमी की कमर

इंदौर। पेट्रोल-डीजल की बेलगाम कीमतों ने आम आदमी की जेब खाली कर दी है। बढ़ती महंगाई और ठप पड़ी आमदनी के कारण आम जनता में भारी नाराजगी है। पेट्रोल-डीजल के महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिसका असर रोज़मर्रा की सब्ज़ियों और अन्य ज़रूरी चीज़ों के दामों पर भी पड़ रहा है। चार साल तक कीमतें स्थिर रखने के बाद कंपनियों ने अचानक 15 मई को ईंधन के दाम में बढ़ोतरी की गई थी, इसके बाद जो सिलसिला शुरू हुआ वो लगातार जारी है. अब तक चार बार की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल-डीजल 7 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो चुका है।
———————————–
मोदी जी ने पहले
ही दे दिए थे संकेत
———————————-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पिछले दिनों देश की जनता से पेट्रोल डीजल का उपयोग कम करने और जहां तक हो सके वहां तक लोक परिवहन के साधन के माध्यम से आने जाने का काम करने की अपील की गई थी। जब यह अपील की गई थी उसे समय पर ही यह संकेत मिल गया था कि अब देश में पेट्रोल डीजल के संकट की स्थिति पैदा होने लगी है। हाल ही में ईंधन के दामों में आए उछाल के कारण, मई माह में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 4 बार बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल पंप से मिली जानकारी के मुताबिक इस समय इंदौर में 114. 84 रु लीटर पेट्रोल मिल रहा है।
——————————————
ऐसे होती रही आम
आदमी की जेब खाली
——————————————
▪️2000 – ₹23 प्रति लीटर
▪️2001 – ₹25 प्रति लीटर
▪️2002 – ₹26 प्रति लीटर
▪️2003 – ₹30 प्रति लीटर
▪️2004 – ₹33 प्रति लीटर
▪️2005 – ₹36 प्रति लीटर
▪️2006 – ₹40 प्रति लीटर
▪️2007 – ₹43 प्रति लीटर
▪️2008 – ₹45 प्रति लीटर
▪️2009 – ₹44 प्रति लीटर
▪️2010 – ₹47 प्रति लीटर
▪️2011 – ₹61 प्रति लीटर
▪️2012 – ₹68 प्रति लीटर
▪️2013 – ₹72 प्रति लीटर
▪️2014 – ₹72 प्रति लीटर
▪️2015 – ₹61 प्रति लीटर
▪️2016 – ₹64 प्रति लीटर
▪️2017 – ₹69 प्रति लीटर
▪️2018 – ₹76 प्रति लीटर
▪️2019 – ₹74 प्रति लीटर
▪️2020 – ₹75 प्रति लीटर
▪️2021 – ₹94 प्रति लीटर
▪️2022 – ₹102 प्रति ली
▪️2023 – ₹96 प्रति लीटर
▪️2024 – ₹99 प्रति लीटर
▪️2025 – ₹101 प्रति ली
▪️2026 – ₹114.84 प्रति लीटर
(सोर्स – सो.मी.)
———————————–
सरकार और
पेट्रोल के दाम
———————————–
वर्ष 2000 से 2026 तक भारत में मुख्य रूप से तीन प्रमुख सरकारें (गठबंधन) रहीं—अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए (2000-2004) , मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए (2004-2014) , और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार (2014-वर्तमान)। इस दौरान पेट्रोल की कीमत लगभग ₹26 से बढ़कर ₹100 प्रति लीटर के पार पहुंच गई।