Indore News: होली के पावन अवसर पर इंदौर के श्री श्रेत्र गोंदवले धाम में रविवार को नियमित सत्संग उपासना में भव्य फाग उत्सव का आयोजन किया गया। यानी इस बार सतसंग उपासना होली की थीम पर आयोजित की गई। इस उत्सव का आयोजन दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे समापन हुआ।
फाग उत्सव पर धाम पर आने वाले भक्त होली की थीम पर आधारित ईश्वर के भजनों पर नाचते हुए और आनंद लेते हुए नजर आए। इस उत्सव में भजन गायक सतीश (साहिल) ठाकुर ने बड़े अद्भूत भजनों की प्रस्तुती दी।
फाग उत्सव के दौरान गुलाल और फूलों से की होली खेली गई। भक्तों पर गुलाल और फूल बरसाए गए। फाग उत्सव की उत्सुकता के चलते रविवार, 1 मार्च 2026 को सुबह से लेकर शाम तक गोंदवले धाम में भक्तों का ताता लगा रहा। सतसंग हॉल में अनुयायी श्री सदगुरू ब्रह्मचैतन्य गोंदवलेकर महाराज की परिक्रमा करने पहुंचे। फाग के उत्सव के पश्चात सभी भक्तों ने महाप्रसादी ग्रहण की।
इस पावन अवसर श्री सदगुरू ब्रह्मचैतन्य गोंदवलेकर महाराज का केसरिया वस्त्र और पगड़ी में श्रृंगार किया। श्री ब्रह्मचैतन्य महाराज के दर्शन पाकर बड़े उत्साह और सकारात्म ऊर्जा की अनुभूत देखने को मिली। भक्त उनके दर्शन पाकर नज़रे नहीं हटा पा रहे थे। फाग उत्सव के मौके पर हजारों भक्त धाम के गुरुदेव परम पूज्य श्रीराम कोकजे गुरुजी के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस पावन अवसर पर धाम पर भक्तों के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया गया।