Indore News: फीनिक्स सिटाडेल मॉल ने फीमेल शॉपर्स के लिए एक विशेष महीने-भर चलने वाला अभियान “Celebrating Women Everyday” शुरू किया है। पूरे मार्च माह तक चलने वाले इस अभियान का शुभारंभ 9 मार्च 2026 को किया गया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सराहना, सम्मान और खास अनुभवों के माध्यम से उन्हें स्पेशल महसूस कराना है, जिसमें एक्सक्लूसिव ऑफर्स और आकर्षक रिवॉर्ड्स शामिल है।
हर महिला को खास महसूस कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया यह अभियान शॉपिंग, मनोरंजन और शानदार अनुभवों को एक ही छत के नीचे लेकर आया है। इस दौरान मॉल आने वाली महिला शॉपर्स 20 से अधिक आकर्षक शॉपिंग और लाइफस्टाइल ऑफर्स का लाभ उठा सकती है।
इनमें फ्री वैलेट पार्किंग, फ्री मूवी टिकट्स, Forest Essentials पर ₹3,999 और उससे अधिक की खरीदारी पर फ्लैट 15% ऑफ, गो-कार्टिंग पर Buy 1 Get 1, Timezone में एक फ्री बॉलिंग गेम, Looks Salon में हेयर स्पा पर Buy One Get One जैसे कई आकर्षक ऑफर्स शामिल हैं, साथ ही मॉल के विभिन्न ब्रांड्स पर कई अन्य शानदार डील्स भी उपलब्ध हैं।
इसके साथ ही फीनिक्स सिटाडेल एक विशेष रिवॉर्ड प्रोग्राम के माध्यम से शॉपर्स को अशोर्ड प्राइज भी दे रहा है। इसमें ₹60,000 की शॉपिंग पर गोल्ड कॉइन, ₹30,000 की शॉपिंग पर सिल्वर कॉइन और ₹10,000 या उससे अधिक की शॉपिंग पर मूवी टिकट्स दिए जा रहे हैं, जिससे शॉपिंग का अनुभव और भी खास बन जाता है।
इसी क्रम में, महिलाओं के स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 15 मार्च (रविवार) को फीनिक्स सिटाडेल में Pink Run Indore के साथ एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य इंदौर के लोगों में फिटनेस और वेलनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
यह समावेशी कार्यक्रम सभी के लिए खुला होगा, जहां लोग अपनी माताओं, बहनों और दोस्तों के साथ भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित कर सकेंगे। कार्यक्रम में 5 किमी और 10 किमी कम्युनिटी रन के साथ ज़ुम्बा सेशन और पिलेट्स वर्कआउट जैसी गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी।
Shop & Win जैसे आकर्षक अभियानों और चल रहे Celebrating Women Everyday कैंपेन के साथ फीनिक्स सिटाडेल लगातार नए मानक स्थापित कर रहा है और इंदौर में शॉपिंग, एक्सपीरियंस और एंटरटेनमेंट के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान को और मजबूत कर रहा है—जहां हर विजिट शॉपर्स के लिए खास और रिवॉर्डिंग बन जाती है।