राजपाल यादव की जमानत पर आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई, 5 करोड़ में से 2.5 करोड़ चुकाए

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की जमानत याचिका पर आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। एक्टर चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं। वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बेल की अपील कर रहे हैं. सवाल यह है कि कोर्ट उन्हें राहत देगा या जेल में रहना जारी रहेगा।
5 करोड़ का मामला, 2.5 करोड़ का भुगतान
सूत्रो के अनुसार बताया जा रहा है कि राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी जैन के मुताबिक एक्टर ने कुल 5 करोड़ रुपये की देनदारी में से अब तक 2.5 करोड़ रुपये चुका दिए हैं। बाकी रकम को लेकर कोर्ट के फैसले का इंतजार है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री से मिला भरपूर सपोर्ट
फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम राजपाल यादव की मदद के लिए सामने आए हैं। सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे सितारों ने एक्टर को सपोर्ट किया है। इसके अलावा निर्देशक डेविड धवन, अभिनेता वरुण धवन और रतन नैन ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है।
परिवार को मजबूत रहने की अपील
गोल्डी जैन ने कहा कि राजपाल यादव मानसिक रूप से काफी मजबूत हैं। उन्होंने परिवार से भी हिम्मत बनाए रखने की अपील की। मैनेजर के मुताबिक फरवरी के आखिर में एक्टर के घर पर कई पारिवारिक कार्यक्रम और सेलिब्रेशन हैं। परिवार और चाहने वाले चाहते हैं कि राजपाल तब तक बाहर आ जाएं।

“मेंटली और परिवार को मजबूत रहना होगा. राजपाल भाई खुद बहुत मजबूत हैं. फरवरी के आखिर में घर पर कई सेलिब्रेशन, फैमिली फंक्शन हैं. हर कोई चाहता है कि राजपाल भाई तब तक बाहर आ जाएं.” — गोल्डी जैन

चेक बाउंस केस की पृष्ठभूमि
राजपाल यादव चेक बाउंस केस में दोषी पाए गए थे। इसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल भेजा गया। यह मामला आर्थिक लेन-देन से जुड़ा है। एक्टर ने बकाया राशि चुकाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 5 करोड़ रुपये में से आधी रकम अदा की जा चुकी है।
आज की सुनवाई अहम
आज की सुनवाई राजपाल यादव और उनके परिवार के लिए बेहद अहम है। अगर कोर्ट जमानत मंजूर करता है तो एक्टर जेल से बाहर आ सकते हैं। भतीजी की शादी में शामिल होने की दलील के साथ-साथ बकाया रकम के आधे हिस्से का भुगतान भी कोर्ट के सामने रखा जाएगा। फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से मिला सपोर्ट भी इस मामले में एक्टर के पक्ष में माना जा रहा है।
कोर्ट का फैसला आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि राजपाल यादव को राहत मिलती है या उन्हें और समय तिहाड़ में बिताना होगा।