भारत के लोकप्रिय पेय ब्रांड रसना ने गर्मियों के मौसम कोध्यान में रखते हुए अपना नया उत्पाद रसना न्यूट्री+ लॉन्च किया है। यहपोषण से भरपूर पाउडर कॉन्सन्ट्रेट ड्रिंक है, जिसे रसना की रिसर्च एंडडेवलपमेंट टीम ने खासतौर पर आधुनिक भारतीय परिवारों की जरूरतों कोध्यान में रखकर तैयार किया है। इस नए पेय में रसना का वही जाना–पहचानाऔर पसंदीदा स्वाद बरकरार रखा गया है, जिसे लोग वर्षों से पसंद करतेआए हैं लेकिन इसके साथ इसमें जरूरी पोषक तत्व भी जोड़े गए हैं।
डिजिटल दुनिया में लोगों के बीच उत्साह बढ़ाने के लिए रसना एक बार फिरअपने लोकप्रिय कलेक्टिव खिलौने ‘प्रैंकीज़‘ को वापस ला रहा है। येमजेदार छोटे–छोटे खिलौने पहले भी बच्चों और युवाओं के बीच काफी पसंदकिए गए थे। प्रैंकीज़ में सांप, छिपकली, चूहे जैसे कई तरह के मजेदार टॉयक्रिटर्स शामिल हैं, जो देखने में दिलचस्प और थोड़ा शरारती अंदाज वाले होतेहैं। कंपनी इन्हें रसना न्यूट्री+ के 32 ग्लास पैक और रसना इंस्टा न्यूट्री+ के 500 ग्राम पैक के अंदर दे रही है।
रसना के ग्रुप चेयरमैन पिरुज खंबाटा ने कहा कि आज के समय में ग्राहकस्वाद और सेहत के बीच किसी एक को चुनना नहीं चाहते और रसना का नयाउत्पाद रसना न्यूट्री+ इन दोनों के बीच संतुलन बनाने का काम करता है।उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि रसना आज भी ‘मेक इनइंडिया‘ की सोच को आगे बढ़ाने वाला ब्रांड है। कंपनी अपने उत्पादों में केवलभारत में उगाए गए फलों का उपयोग करती है, उन्होंने यह भी कहा कि जहांकई कंपनियां अपने उत्पादों के लिए सामग्री विदेशों से मंगाती हैं, वहीं रसनापूरी तरह भारतीय ब्रांड है और गर्व के साथ अपने उत्पादों को दुनिया के 60 सेअधिक देशों में निर्यात करता है। साथ ही उन्होंने खुशी जताई कि इस नएकैंपेन में उनका बेटा अरीज भी रसना बॉय के रूप में शामिल होकर इस ब्रांडकी खुशियों को आगे बढ़ाने का हिस्सा बन रहा है।
कंसंट्रेट ड्रिंक मार्केट में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी रखने वाला रसना अबअपनी इस मजबूत स्थिति को और आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। कंपनीका लक्ष्य है कि वह आने वाले समय में उद्योग की सामान्य वृद्धि दर से 15-20 प्रतिशत अधिक तेजी से विकास हासिल करे। यह लॉन्च ऐसे समय में कियागया है जब भारत में हेल्थ ड्रिंक्स का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। साल 2024 में इस बाजार का आकार लगभग 9 अरब अमेरिकी डॉलर आंका गया थाऔर आने वाले दस वर्षों में इसके लगभग 11-12 प्रतिशत की दर से बढ़ने काअनुमान है। इसी बढ़ती मांग को देखते हुए रसना ने अपना नया उत्पाद रसनान्यूट्री+ पेश किया है।
साल 2026 के समर कैंपेन के लिए रसना ने बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीतसिंह को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इस विज्ञापन अभियान मेंरकुल प्रीत सिंह और दो बाल कलाकारों के बीच एक मजेदार ‘प्रैंक वॉर‘ दिखाया गया है, जो पूरे कैंपेन को और भी दिलचस्प और मनोरंजक बनाताहै। इसके साथ ही रसना ने नई पीढ़ी के दो नए चेहरों को भी पेश किया है, जिन्हें रसना गर्ल और रसना बॉय के रूप में सामने लाया गया है। इस सालका कैंपेन इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि रसना के चेयरमैन पिरुजखंबाटा के सबसे छोटे बेटे, सात साल के अरीज खंबाटा ने रसना बॉय के रूपमें अपनी पहली एंट्री की है। इस नए और मजेदार कैंपेन को लेकर बच्चों औरपरिवारों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है।
ब्रांड एंबेसडर रकुल प्रीत सिंह ने कहा कि रसना एक ऐसा ब्रांड है जोकई लोगों को अपने बचपन की याद दिलाता है। इसे देखते ही उन्हें गर्मियोंकी छुट्टियां और घर पर बिताए गए खुशहाल पल याद आ जाते हैं। उन्होंनेबताया कि रसना न्यूट्री+ की खास बात यह है कि इसमें वही पुराना औरपसंदीदा स्वाद बरकरार रखा गया है जिसे लोग बचपन से पसंद करते आएहैं, लेकिन अब इसमें अतिरिक्त पोषण भी जोड़ा गया है। उनके अनुसार आजके समय में परिवार ऐसे पेय पदार्थ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ–साथसेहत के लिए भी अच्छे हों। उन्होंने खुशी जताई कि वह ऐसे ब्रांड से जुड़ी हैंजो लोगों तक स्वाद और पोषण दोनों को एक साथ पहुंचाने का काम कररहा है।