Silver Gold Price Today: चांदी ₹8,750 उछली, सोना ₹1.61 लाख के पार

Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी मंगलवार, 10 मार्च 2026 को हलचल नहीं, बल्कि एक बड़ा धमाका देखने को मिला है। वैश्विक आर्थिक संकेतों और घरेलू मांग के चलते सोने और चांदी की कीमतों में “तूफानी तेजी” दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज की बढ़त ने निवेशकों और आम ग्राहकों दोनों को हैरान कर दिया है।

MCX पर कीमतों का तांडव

मंगलवार सुबह बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों ने रॉकेट की रफ्तार पकड़ ली। 2 अप्रैल, 2026 की एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर करीब 1,532 रुपये की भारी तेजी के साथ 1,61,831 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,60,299 रुपये पर बंद हुआ था।

वहीं, चांदी ने तो आज सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। चांदी की कीमतों में 8,740 रुपये की जबरदस्त उछाल देखी गई। MCX पर 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी 3.27% की तेजी के साथ 2,75,900 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। दिन के दौरान इसने 2,78,339 रुपये का अपना उच्च स्तर भी छुआ।

महानगरों में सोने के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)

देश के प्रमुख शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमतें कुछ इस प्रकार हैं:

शहर 24 कैरेट (शुद्ध सोना) 22 कैरेट (जेवराती सोना)
दिल्ली ₹1,61,820 ₹1,48,340
मुंबई ₹1,61,670 ₹1,48,190
चेन्नई ₹1,63,080 ₹1,49,490
कोलकाता ₹1,63,620 ₹1,48,190
लखनऊ ₹1,61,820 ₹1,48,340

पटना और अहमदाबाद में भी 24 कैरेट सोना ₹1,61,720 के स्तर पर बिक रहा है।

चांदी की चमक हुई और भी तेज

रिटेल मार्केट की बात करें तो दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आज 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,799 रुपये है, जबकि 100 ग्राम के लिए ग्राहकों को 27,990 रुपये चुकाने होंगे। चेन्नई में चांदी की कीमतें सबसे अधिक हैं, जहाँ 10 ग्राम चांदी 2,899 रुपये के भाव पर बिक रही है।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक तनाव और मुद्रास्फीति के दबाव के कारण कीमती धातुओं में यह तेजी आई है। आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।