New Delhi : भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और संगीत निर्देशक पलाश मुछाल की शादी को लेकर चल रहे विवाद और अफवाहों पर अब विराम लग गया है। पलाश के परिवार ने पुष्टि की है कि दोनों जल्द ही शादी करेंगे। वहीं, जिस युवती के साथ पलाश की चैट वायरल हुई थी, उसने भी सामने आकर पूरे मामले पर सफाई दी है और धोखाधड़ी के आरोपों को खारिज किया है।

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब 23 नवंबर को सांगली में होने वाली शादी स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने और खुद पलाश के अस्वस्थ होने के कारण टल गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक चैट वायरल हुई, जिससे पलाश पर चीटिंग के आरोप लगने लगे थे।
‘मिस्ट्री गर्ल’ ने दी सफाई, कहा- पलाश से कभी नहीं मिली
जिस युवती मैरी डि’ कोस्टा के साथ पलाश की चैट वायरल हुई थी, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने साफ किया कि वह पलाश मुछाल से व्यक्तिगत रूप से कभी नहीं मिली हैं।

“मैं हाल ही में सामने आई चैट के बारे में कुछ बातें साफ करना चाहती हूं… मैं पलाश से कभी नहीं मिली। लोग मुझे कह रहे हैं कि ये सब अब क्यों सामने ला रही हो। लेकिन सच तो यह है कि मैंने जुलाई में ही पलाश को एक्सपोज कर दिया था। तब उसे कोई नहीं जानता था, इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया।” — मैरी डि’ कोस्टा

मैरी ने यह भी कहा कि लोग उन्हें एक कोरियोग्राफर समझ रहे हैं, जो कि गलत है। उन्होंने लिखा, “मैं क्रिकेट को फॉलो करती हूं और स्मृति मंधाना को बहुत पसंद करती हूं। मैं कभी किसी दूसरी औरत को इस तरह दुख नहीं पहुंचाऊंगी। इसलिए मुझे लगा कि सच बताना चाहिए।” उन्होंने लोगों से अफवाहें न फैलाने और उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल न करने की अपील की।
परिवार ने कहा- जल्द होगी शादी, अफवाहें न फैलाएं
पलाश मुछाल की कजिन नीति टाक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सभी अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने पलाश की मेहंदी और हल्दी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं।
“प्लीज अफवाहें ना फैलाएं, स्मृति मंधाना के पापा की तबीयत अब ठीक है, वो हॉस्पिटल से घर पर आ गए हैं। स्मृति और पलाश बहुत जल्द शादी करने वाले हैं।” — नीति टाक, पलाश की कजिन