किसान कल्याण की बात – युवाओं के साथ, इंदौर में CM यादव करेंगे सीधा संवाद

Indore News: कृषि और युवा शक्ति को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से “किसान कल्याण की बात – युवाओं के साथ” कार्यक्रम का आयोजन 22 फरवरी 2026 रविवार को शाम 4 बजे बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स, रेस कोर्स रोड, इंदौर में किया जाएगा। यह कार्यक्रम डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म घमासान डॉट कॉम द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में युवाओं की भूमिका को सशक्त बनाना, किसान कल्याण की नीतियों पर संवाद स्थापित करना, आधुनिक खेती एवं तकनीक को बढ़ावा देना और सशक्त नेतृत्व की प्रतिबद्धता को रेखांकित करना है।

कार्यक्रम की शुरुआत उद्घाटन एवं स्वागत समारोह से होगी। इसके पश्चात घमासान डॉट कॉम और किसानों पर आधारित एक विशेष वीडियो फिल्म प्रदर्शित की जाएगी। घमासान डॉट कॉम के डिजिटल हेड राज राठौर द्वारा माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से विशेष संवाद (पॉडकास्ट) किया जाएगा। जिसमें प्रदेश की कृषि नीतियों, युवा किसानों के अवसरों और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा होगी। इसके पश्चात “Robot Talk with CM Sir” सत्र आयोजित होगा, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेगा।

इस कार्यक्रम में पाँच युवा किसान और कृषि क्षेत्र से जुड़े युवा प्रतिनिधि पाँच प्रमुख विषयों पर सीधे प्रश्न रखेंगे, जिनका उत्तर मुख्यमंत्री द्वारा दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंतिम चरण में आधुनिक एवं नवाचार आधारित खेती करने वाले पाँच प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया जाएगा।

किसान कल्याण की बात – युवाओं के साथ कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ होगा। यह आयोजन कृषि और युवाओं के बीच सार्थक संवाद स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, युवा, कृषि विशेषज्ञ एवं सामाजिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।