Breaking News : इंदौर में पुलिस और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच विवाद का मामला गरमा गया है। विधायक मालिनी गौड़ की शिकायत के बाद भाजपा नेता वीरेंद्र शेंडगे से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए टीआई राधा यादव को लाइन अटैच कर दिया गया है, जबकि सूबेदार लक्ष्मी और कांस्टेबल शेखर को सस्पेंड किया गया है। आपको बात दे कि भाजपा महिला कार्यकर्ता के द्वारा बदसलूकी का मामला सामने आया है, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया है।
दरअसल, महू नाके पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा करते हुए चक्काजाम कर दिया। विधानसभा क्रमांक-4 के प्रभारी वीरेंद्र शेंडगे और ट्रैफिक पुलिस की महिला अधिकारी के बीच हुई बहस के बाद मामला इतना बढ़ गया कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। गुस्साए कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए, वहीं कई कार्यकर्ता विरोध जताते हुए रोड पर लेट गए। प्रदर्शन के चलते महू नाका और आसपास के इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। करीब डेढ़ घंटे से यातायात पूरी तरह प्रभावित है और खबर लिखे जाने तक चक्काजाम जारी है। वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि महू नाके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी आए दिन आम लोगों से अभद्र व्यवहार करते हैं। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और फिर प्रदर्शन शुरू हो गया। प्रदर्शनकारियों ने ट्रैफिक अधिकारी राधा यादव और राधा धुर्वे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटी हुई है, लेकिन इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। आपको बात दे कि ये कार्रवाई भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक मालिनी गौड के रौद्र रूप के बाद की गई है। पूरा मामला महू नाका ट्रैफिक थाने का बताया जा रहा है।