Mumbai News: भारतीय सिनेमा के सबसे चर्चित और चहेते कपल्स में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार उन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है जो पिछले कई महीनों से गलियारों में गूँज रही थी।

फैंस का लंबा इंतजार अब खत्म हुआ है, क्योंकि इस ‘पावर कपल’ ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर कर अपनी शादी की खबर पर मुहर लगा दी है।
फैंस के लिए स्टोरी: ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’
विजय और रश्मिका ने अपनी इस नई शुरुआत को एक खास नाम दिया है— ‘The Wedding of VIROSH’। कपल ने अपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपने फैंस को बताया। दोनों ने अपनी अपनी स्टोरी के पोस्ट में लिखा-
“जब हमने कुछ भी तय नहीं किया था, तब आप हमारे साथ थे। आपने हमें प्यार से एक नाम दिया— VIROSH। आज हम अपनी इस नई यात्रा को आपके इसी प्यार के नाम करते हैं। हमें थामे रखने के लिए शुक्रिया।”

सगाई से शादी तक का सफर
विजय और रश्मिका की केमिस्ट्री फिल्म ‘गीता गोविंदम’ और ‘डिअर कॉमरेड’ के समय से ही चर्चा में थी। हालांकि दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को ‘सिर्फ दोस्ती’ का नाम दिया, लेकिन उनकी वेकेशन तस्वीरों और एक-दूसरे के प्रति समर्थन ने सब कुछ साफ कर दिया था।
खबरों के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में एक निजी समारोह में दोनों ने सगाई की थी, जिसके बाद से ही फैंस को बस इस बड़े ऐलान का इंतज़ार था।
उदयपुर में शाही शादी और हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन
सूत्रों की मानें तो यह शादी राजस्थान के उदयपुर में एक बेहद निजी लेकिन भव्य अंदाज में संपन्न होगी। इस समारोह में केवल परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। हालाकि, इंडस्ट्री के साथियों के लिए हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दक्षिण भारतीय और हिंदी सिनेमा के कई बड़े सितारों के जुटने की उम्मीद है।
यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर ‘VIROSH’ ट्रेंड करने लगा है। फैंस अपने पसंदीदा सितारों को जीवन की इस नई पारी के लिए ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।