Bollywood: अक्षय कुमार की लेटेस्ट हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म की सफलता के बीच एक किरदार की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है ‘नौकरानी रागिनी’। इस दिलचस्प भूमिका को निभाने वाली एक्ट्रेस भावना पानी ने अपनी कॉमिक टाइमिंग और बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
कौन हैं भावना पानी?
भावना पानी मनोरंजन जगत का कोई नया चेहरा नहीं हैं, बल्कि वे पिछले 25 वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। 6 जुलाई 1985 को मुंबई में जन्मी भावना एक प्रशिक्षित अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक शानदार डांसर और मॉडल भी हैं। उनके पिता उदय शंकर पानी एक मशहूर एड फिल्म प्रोड्यूसर हैं।


शिक्षा और नृत्य में महारत
भावना ने मुंबई के मिथिबाई कॉलेज से साइकोलॉजी और फिलॉस्फी में बीए किया है। कला के प्रति उनका झुकाव बचपन से ही था। उन्होंने नृत्य की दुनिया के दिग्गजों से शिक्षा ली है:
-
कथक: पंडित बिरजू महाराज से सीखा।
-
ओडिसी: केलुचरण महापात्र से ट्रेनिंग ली।
-
कंटेम्पररी: टेरेन्स लुईस की कंपनी से प्रशिक्षण प्राप्त किया।